फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, युवक की हालत गंभीर

Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी बाजर में सोमवार शाम करीब चार बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। घायल को सेवरही सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी बाजार में सोमवार की शाम करीब चार बजे तिवारी पट्टी के इटवा टोला निवासी 60 वर्षीय किशोरी लाल कुशवाहा और 42 वर्षीय जयप्रकाश कुशवाहा बाइक से घर जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। किशोरी और जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि किशोरी लाल कुशवाहा की मौत हो गई।
सेवरही के एसएचओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि तिवारी पट्टी चौराहे पर सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवकों को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें