फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

Mon, 02 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दहारी पट्टी निवासी एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके मौत के बाद उनकी बेटियां उनके घर वालों ने शव उनके दरवाजे पर भाग गए। जानकारी होने पर परिजनों ने उनकी मौत संदिग्ध बताकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दहारी पट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय राजदेव कुशवाहा बीते तीन दिन से बीमार थे। शनिवार की दोपहर अचानक उनकी तबियत अधिक बिगड़ गई। उनकी पत्नी बासमती देवी व बेटी इसरावती देवी उन्हें कसया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराए।
वहां बासमती की बड़ी पुत्री सर्मावती देवी व उसके स्वजन और छोटी पुत्री के भी स्वजन भी पहुंच गए। राजदेव की पत्नी शाम पांच बजे के करीब घर वापस आ गई। देर रात राजदेव की नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर उनकी बेटियां और रिस्तेदार घर गए और दरवाजे पर रख कर भाग गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मृतक के प्रपौत्र लक्की कुशवाहा ने बुआ समेत अन्य रिस्तेदारों पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने बताया कि मृतक की तबियत खराब थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें