फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 30 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मस्जीदिया टोला के समीप बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। नगर पंचायत छितौनी के अब्दुल कलाम नगर निवासी औसान अंसारी शुक्रवार की देर रात एनएच-28 बी पनियहवा-पडरौना हाईवे के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान पनियहवा की ओर से बेलवनिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने मस्जीदिया टोला के समीप पीछे से ही औसान अंसारी को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें