रामकोला। थाना क्षेत्र के पगार मिश्रौली के समीप रेलवे डाले के पास गोरखपुर से टीबी का इलाज करा कर घर वापस आ रहे इसी गांव के टोला छपरा निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग राम अवध सिंह ट्रेन से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। रामकोला थाना क्षेत्र के पगार छपरा निवासी राम अवध सिंह टीबी के मरीज थे जो इलाज करने के लिए गोरखपुर गए थे। वापस आने के दौरान ट्रेन से अपने नजदीकी रेलवे हाल्ट मटिया बरघाट के लिए चले थे कि मिश्रौली रेलवे ढाले के समीप ट्रेन से गिर गए।