फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वोल्वो बस की टक्कर से बुजुर्ग की माैत

Sat, 13 Jun 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। हाईवे के हेतिमपुर क्रॉसिंग पर शुक्रवार को बाइक से रोड पार कर रहे बुजुर्ग बिहार से जयपुर जा रही वोल्वो बस की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर धूस रेफर कर दिया गया। इलाज के दाैरान उनकी माैत हो गई। कसया थाना के बैदौली महुआडीह निवासी रामप्रीत गुप्ता (60) किसी कार्य से हेतिमपुर आए थे। हाईवे पार कर रहे थे कि हादसा हो गया। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें