फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईंट लेकर जा रही ट्राॅली का पहिया ब्लॉस्ट, दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- टायर का रिंग निकलकर बुजुर्ग के सिर से टकराया
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी/खड्डा। ईंट लेकर जा रही ट्राॅली का ब्लास्ट होकर पहिया खुल गया। इसकी चपेट में आने से दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को खडडा-पनियहवा मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पनियहवा की ओर से जा रही थी। अभी ट्राॅली हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्राली पहुंची थी, कि ट्राॅली का पहिया में धमाका हो गया और टायर में लगा लोहे का रिंग निकलकर झोपड़ी को तोड़ती हुई दरवाजे पर बैठे 70 वर्षीय शंकर के सिर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण शंकर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई और बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर क्षमता से अधिक भार लेकर बिहार तथा आसपास के क्षेत्रों में दौड़ती हैं, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राॅली चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि ट्राॅली का पहिया ब्लॉस्ट होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें