फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 11 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के रामपुर चौबे गांव की बुजुर्ग महिला सड़क के किनारे गेहूं उठाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रामपुर चौबे गांव की 71 वर्षीय गंगरावती देवी बृहस्पतिवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे गिरा गेहूं बटोर रही थीं। उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर बैक करने लगा। उसकी चपेट में आने से गंगारावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें