फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र दुदही ब्लाॅक के पास बुधवार को शाम 4 बजे बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गया। उसको दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी निवासी फारूक पुत्र हारून परसौनी (50) दुदही आए थे। वह दुदही ब्लाॅक के पास किसी चार पहिया से उतर कर कहीं जा रहे थे। तभी अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इससे फारूक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जंहा इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें