फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा बगल के गांव के एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म तथा शादी का प्रयास करने के मामले में पुलिस पीड़िता के भाई के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया। आरोपी को विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने पुलिस को अपने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन मां को ढूंढने रात के 10 बजे के करीब सरेह के तरफ गई थी। इसी बीच बगल के गांव का एक 60 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर ले जाकर इसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मंगलवार को वह उसे मदनपुर देवी स्थान ले गया। वहां उसके मांग में सिंदूर डाल दिया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। खोजबीन के दौरान उनको भनक लगी कि उसकी बहन बगल के गांव में है। वह वहां पहुंच कर डायल 112 पुलिस के माध्यम से उन्हें बरामद किया। उसके बाद पुलिस उन्हें लेकर थाने आई। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें