फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गोसाईंपट्टी निवासी कन्हैया वर्मा (21) पुत्र रामलगन वर्मा सामान खरीदकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। सिधुआं बाजार में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रहे सिधुआं निवासी बरकत अली (55) से टकरा गए। बाइक की ठोकर से बरकत अली की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे कन्हैया वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें