पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया शाखा नहर के पास से शुक्रवार को खनन अधिकारी ने एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा। वे उन्होंने इसे लावारिश मानते हुए थाने भेजकर सीज करा दिया। खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि कौवासार गांव के खजुरिया शाखा नहर के पास एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्राली मिला। काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी वहां कोई नहीं आया। जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को लावारिस मानते उसे थाने भिजवा दिया। खनन अधिकारी के दाखिले की कार्रवाई पर पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। संवाद