मृतक श्यामविहारी गुप्ता की फाइल फोटो।
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर धार मठिया गांव के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 60 वर्षीय श्यामविहारी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजा पाकड़ (बहुरिया टोला) निवासी श्यामविहारी गुप्ता फाजिलनगर से सामान खरीदकर घर जा रहे थे। धार मठिया के पास ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गए। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद