फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर से स्कूल गई आठवीं की छात्रा लापता

Fri, 12 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल के लिए निकली आठवीं की छात्रा रहस्यमय हाल में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, छात्रा बुधवार की सुबह स्कूल के लिए निकली थी। शाम ढलने के बाद वह घर नहीं आई तो स्कूल के अध्यापक से संपर्क किया गया। इस दौरान पता चला कि वह स्कूल में आई ही नहीं थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजन अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। एसओ नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें