फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर दरिंदगी, जेल भेजा गया आरोपी

Thu, 07 Mar 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही आठ वर्षीय बच्ची को गांव का ही युवक उठाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। मासूम को ढूंढ़ती हुई पहुंची बड़ी बहन ने युवक की करतूत देख शोर मचाया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने युवक को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। घर वाले बच्ची को लेकर सीएचसी गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बच्ची सोमवार की रात घर में सो रही थी। देर रात गांव का ही 25 वर्षीय युवक उसे उठाकर खेत में लेकर चला गया। उसने बच्ची को मारा-पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची लहूलुहान होकर अचेत हो गई। बच्ची को ढूंढते हुए उसकी बड़ी बहन वहां पहुंची और वहां का दृश्य देखकर दंग रह गई। आरोपी युवक ने उसे भी मारा-पीटा। शोर सुनकर परिजन पहुंचे गए। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और बच्ची को घर लेकर आए। परिजनों ने घटना की सूचना डाॅयल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ खड्डा उमेश चंद भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें