कसया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत रामकोला रोड स्थित मालती देवी पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पंचायतराज विभाग की तरफ से खुले में शौचमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के आठ ग्राम प्रधानों को ‘ओडीएफ’ (ओपेन डिसिकेशन फ्री) का प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने दीप जलाकर किया। दीप जलाने के बाद मंचासीन मुख्य अतिथि समेत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएम शंभू कुमार, सीडीओ केएन सिंह, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख कसया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शौचालय घर के अंदर ही बनवाया जाए ताकि उसका प्रयोेग हो सके। संचालन जिला परियोजना समन्वयक बृजेश तिवारी ने किया। इस दौरान डीएसओ नरेंद्र तिवारी, ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी, सफाई कर्मचारी, निगरानी समिति के सदस्य सहित काफी संख्या में कई विभागाें से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।