फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप पर लदे आठ गोवंश छुड़ाए, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी पुलिस ने मंगलवार को गोरखपुर के एक पशु मेले से खरीदकर बिहार ले जा रहे एक पिकअप को घाघी नदी पुल के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराते हुए बिहार प्रांत के ही दो पशु तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मधुरिया क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक पिकअप पर प्रतिबंधित पशुओं को गोरखपुर के पशु बाजार से खरीदकर बिहार ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने फौरन ही पुलिस चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित घाघी नदी पुल के पास घेराबंदी कर वाहन की तलाश में जुट गए।
उसी दौरान एक पिकअप आता दिखा। पुलिस को सामने देख तस्करी के आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तस्करी के आरोपियों की पहचान मुश्ताक अली निवासी सुपौल बिहार और संतोष कुमार यादव निवासी मधुबनी बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें