ड्रोन उड़ाने की तैयारी करते टीम के सदस्य। स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। कस्बा में सीलिंग की जमीन पर रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की कवायद नगर पंचायत की तरफ से शुरू कर दी गई है।
रविवार को कस्बा वार्ड नंबर 10 श्रीराम जानकीनगर में ड्रोन कैमरे से सर्वे कराया गया। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद नगर पालिका की तरफ से राज्यपाल से मिलकर इसकी जानकारी दी जाएगी। कस्बा के पडरौना मडुरही (वार्ड संख्या 10 रामजानकी नगर) में 3.8650 हेक्टेयर भूमि सीलिंग के रूप में राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस भूमि पर नारायणी नदी के कटान से प्रभावित अधिकांश लोग दशकों पूर्व (जमीदारी के समय) से बसे हैं। यहां करीब 2200 परिवार हैं।
नगर पंचायत सृजन के पूर्व लोगों की सहूलियत के लिए ग्राम पंचायत पडरौन मडुरही, क्षेत्र पंचायत दुदही, जिला पंचायत, सांसद/विधायक निधि आदि ने सरकारी धनराशि से खड़जा, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली आदि का निर्माण कराया है। यहां रहने लोगों को सरकार की तरफ से इंदिरा आवास योजना से भी लाभान्वित किया गया है। सभी लोगों का निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, शैक्षणिक कागजात में यहां का पता दर्ज है। लोग इसी पते से नौकरी भी करते हैं। सभी लोगों का राशन कार्ड, पूरे वार्ड में बिजली का तार पोल लगा है। लोगों को कनेक्शन गैस कनेक्शन आदि दिया गया, लेकिन जमीन का मालिकाना हक इन लोगों को आज तक नही मिला है। चेयरमैन प्रतिनिधि अजीम आलम ने रविवार को ड्रोन कैमरे से सर्वे कराया। उन्होंने बताया कि वार्ड के लोगों की समस्या को लेकर अगले सप्ताह राज्यपाल से मिलकर अवगत कराया जाएगा। इस दौरान राजेश गुप्ता, विजय वर्मा, विरु गुप्ता, सलामत अली, सुधांशु सिंह, अजय आदि मौजूद रहे।