फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बड़े परिवर्तन के लिए बचपन से करना होगा प्रयास

Sun, 09 Aug 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उच्च प्राथमिक विद्यालय रविंद्रनगर परिसर में राज्य परियोजना की तरफ से प्रस्तावित कैलेंडर के तहत शनिवार को मीना मंच का आयोजन हुआ। बड़े परिवर्तन के लिए बचपन से प्रयास करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला नोडल नीरज बंका ने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव ही बड़े परिवर्तन की नींव हैं। अपने व्यवहार में छोटे-छोटे परिवर्तन से ही आने वाले कल को बेहतर बना सकते हैं। विद्यालय को स्वच्छ रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से देश का भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं। कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक द्रौपदी सिंह, मीना मंच की प्रभारी शिक्षक रेणुबाला सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक व्यवहारों पर आधारित चर्चा सत्र, नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया। अंत में वर्षा जल संचयन अपनाने, कपड़े एवं जूट के थैले उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान मनोज शुक्ला, आदित्य नारायण प्रताप सिंह, रामकुमार मिश्रा, हर्षिता शुक्ला, रागिनी ओझा, पंकज सिंह, शालिनी त्रिपाठी, खुशी, अंतिमा, जूली, दीप्ति, शाजिया, साहिबा, रेशमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें