फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का असर : एडीजी के जनता दर्शन में पहुंचे महज 10 फरियादी

विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनते एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सर्दी का असर : एडीजी के जनता दर्शन में पहुंचे महज 10 फरियादी
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया निर्देश
- फरियादियों को थाने पर दी जाएगी शिकायत पर्ची
पर्ची पर दर्ज होगा जांच अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर
पडरौना। जिले में थानों से लेकर एसपी स्तर तक फरियाद नहीं सुने जाने की शिकायत पर एडीजी जोन अखिल कुमार ने जनता दर्शन का आयोजन किया। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस कार्यालय में एडीजी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का निर्देश दिया। एडीजी के जनता दर्शन में ठंड का असर भी नजर आया। जिले भर से सिर्फ 10 फरियादी समस्याएं लेकर एडीजी के सामने पहुंचे। इस दौरान एडीजी ने थानों पर शिकायत लेकर जाने वाले फरियादियों को पर्ची देने का निर्देश एसपी धवल जायसवाल को दिया। उन्होंने कहा कि फरियादी को यह मालूम होना चाहिए कि पीड़ित के मामले की जांच किस स्तर पर लंबित है।
बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ऑफिस में एडीजी अखिल कुमार जनता दर्शन करेंगे। इसकी जानकारी पुलिस की तरफ से बुधवार को जारी की गई थी। एक-एक करके एडीजी ने सबकी बात सुनी। एडीजी के सामने पहुंचे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी महाजन गुप्ता और उनके साथ आए लोगों ने अनुसूचित जाति/जनजाति के फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की बात कही। इस पर एडीजी ने प्रकरण की जांच का निर्देश एसपी को दिया।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र से आई एक युवती ने अस्पताल संचालक पर शादी के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। युवती ने बताया कि वर्ष 2016 में बभनौली में एक निजी अस्पताल के संचालक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। बाद में पढ़ाई की उम्र बताकर वह शादी से मुकर गया। अस्पताल संचालक के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। इसकी शिकायत चार अगस्त 2022 को थाने पर गई तो आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि वह फरियाद लेकर थाने पर गई तो उसे भगा दिया गया। इस पर एडीजी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
जनता दर्शन में एडीजी के सामने कुल 10 मामले पहुंचे। इनमें भूमि विवादों के पांच प्रकरण शामिल थे। एडीजी ने ऐसे मामलों को पुलिस और राजस्व की टीम बनाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा साइबर क्राइम की घटनाओं की रोकथाम, वारदातों के पर्दाफाश करने सहित अन्य निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि भूमि विवादों के निस्तारण के लिए वह डीएम और एसपी संग मीटिंग करेंगे।
यह बोले फरियादी
एडीजी से मिली हूं। उन्होंने मुकदमा लिखने के लिए निर्देश दिए हैं। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने हमला किया था। शिकायत पर थाने पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। -उर्मिला, चैती मुसहरी, पडरौना
विज्ञापन

मेरे मोबाइल नंबर पर 20 से अधिक अलग- अलग मोबाइल नंबर से फोन आ रहे हैं। उधर से एक व्यक्ति गाली दे रहा है। थाने पर तहरीर दी है। कोई सुनवाई नहीं हुई तो पहली बार यहां आया हूं। एडीजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
आशुतोष, पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें