फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होगी पढ़ाई

Sat, 01 Apr 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत होगी। विभाग की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस सत्र में विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। बीते शैक्षिक सत्र में जिले में साढ़े तीन लाख विद्यार्थी नामांकित थे। इस वर्ष शिक्षकों के सामने छात्र संख्या बढ़ाने की चुनौती होगी। कक्षाएं सुबह आठ स दोपहर एक बजे तक चलेंगी।
बेसिक शिक्षा विभाग की जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। शिक्षा विभाग ने नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यालयों में पुस्तकें भेजी जा रही हैं। शैक्षिक सत्र के पहले दिन से ही विद्यालय के समयसारिणी में परिवर्तन हुआ है। अब विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

नए सत्र में विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती नामांकन लक्ष्य को बढ़ाना है। पिछले शैक्षिक सत्र में साढ़े तीन लाख बच्चे नामांकित थे। इस बार परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने कर चार लाख छात्र संख्या करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राज जियावन मौर्या ने बताया कि शनिवार से सभी विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। विद्यालयों में दी जाने वाली पुस्तकें भिजवाई जा रही हैं। अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें