कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में हाई स्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के अंकपत्र व सह प्रमाण पत्र की त्रुटि सुधार के लिए पांच दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मंगलवार को इंटर का एक और हाईस्कूल के सात विद्यार्थियों ने शिकायत दर्ज कराई।
प्रशासनिक अधिकारी प्रसन्न कांत ने बताया कि 2018 से लेकर 2022 तक के लंबित अंक पत्रों के सुधार की सुनवाई की जा रही है। इंटर में एक और हाईस्कूल में सात शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर में तो अधिक संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन उन्हें जरूरी कागजात लाने के लिए कहा गया। इस दौरान प्रधान सहायक प्रदीप कुमार कश्यप, कनिष्क सहायक ज्योंति श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान आदि मौजूद थे।