पडरौना। रहसू बाजार क्षेत्र के कोटवा करजही निवासी उत्कर्ष पांडेय ने जेईई एडवांस की परीक्षा के प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की है। उन्हें 657 रैंक मिला है। उनके इस उपलब्धि पर परिजन सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
उत्कर्ष ने फाजिलनगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर गोरखपुर के आत्मदीप इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके वे कोटा में तैयारी करने चले गए। उन्होंने पहले प्रयास में जेईई एडवांस की परीक्षा कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय दादा राजेंद्र पांडेय, दादी कौशल्या देवी, पिता भारतेंदु पांडेय, माता रीता पांडेय को दिया है।
उनके इस उपलब्धि पर फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, ब्रजेश पांडेय, अनीता पांडेय, आलोक पांडेय, शिप्रा पांडेय, रमेश तिवारी, विनय तिवारी, मनीष तिवारी आदि ने बधाई दी है।