फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंकों में नहीं हुआ कामकाज, लोग परेशान

Wed, 23 Nov 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नकदी संकट और ग्राहकों से हो रही किचकिच के चलते बुधवार को पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में कामकाज नहीं हुआ। भुगतान के लिए परेशान ग्राहकों ने दुदही क्षेत्र में आधे घंटे तक सड़क जाम किया। खड्डा क्षेत्र में बैंक बंद रहने से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बैंक के कर्मचारियों ने पर्याप्त नकदी व सुरक्षा न होने पर बृहस्पतिवार को भी कामकाज नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में पूर्वांचल बैंक की 70 शाखाएं हैं। बुधवार को इन शाखाओं में कामकाज ठप रहा। लोग सुबह से ही बैंकों पर पहुंचे थे लेकिन कहीं बैंक बंद होने तो कहीं रुपया न होने के चलते भुगतान नहीं हो पाया। अधिकांश जगह कर्मचारियों ने लोगों का रुपया भी नहीं जमा किया। इसके चलते दिन भर लोग परेशान रहे।
गौरीश्रीराम प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक की गौरी जगदीश शाखा से भुगतान नहीं होने से नाराज ग्राहकों ने बुधवार को दिन के करीब दो बजे दुदही- सेवरही मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि मंगलवार को दिन भर लाइन लगाने के बाद भी भुगतान नहीं मिला, अब बुधवार को भी वही हालत है। करीब आधे घंटे बाद एसो सेवरही मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान सरस्वती देवी, गिरिजा, रजली, कमला, शैरुन नेशा, बुधिया, अफसाना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के छितौनी, भुजौली, बरवा रतनपुर व खड्डा स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में कार्य नहीं हुआ। खड्डा शाखा पर उपभोक्ता पहुंचे तो ताला बंद था। मंगलवार को कैश नहीं होने की बात कर उपभोक्ताओं को बैरंग लौटा दिया गया था। प्रबंधक अशोक गुप्ता ने बताया कि वे लोग आरएम ऑफिस में कैश लेने गए हैं। पूर्वांचल बैकों की शाखाएं बंद होने से लोग अपना रुपया भी जमा नहीं कर पाए। उपभोक्ता चंचल यादव, मोहन, सुरेश, हरिद्वार आदि ने बताया कि बीते चार दिनों से वे भुगतान लेने के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।

व्यवस्था होने पर ही खुलेगा बैंक
पडरौना। पूर्वांचल बैंक के आरएम इंद्रजीत प्रसाद का कहना है कि शाखाओं में धन नहीं है। रोज ही ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो रही है। ग्राहक रोज ही भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं। जब तक पर्याप्त मात्रा में कैश व सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होगी, बैंक कर्मी कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें