फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा पलटा, बुजुर्ग की मौत

Sun, 09 Aug 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के साखोपार के गंभीरिया टोला में ई-रिक्शा पलट जाने से पैदल गुजर रहे 63 वर्षीय सरजू प्रसाद उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक पर मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यहां के सरजू प्रसाद (63) शुक्रवार को खेत से पैदल घर लौट रहे थे। कसया की ओर से सवारियों को लेकर आ रहा ई-रिक्शा बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। सरजू प्रसाद उसके नीचे दब गए। ई-रिक्शा में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। वाहन में चार सवारियां थीं। उसमें सवार कांस्टेबल की पत्नी ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।

सरजू प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि ई-रिक्शा को कब्जे में लिया गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें