पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बने डायवर्जन के पास शनिवार की शाम ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठीं तीन छात्राएं घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने घायलों छात्राओं को एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए। वहां उनका उपचार हुआ। थाना क्षेत्र के मोगलपुरा निवासी 19 वर्षीय नाजिया खातून, 18 वर्षीय सबेया खातून और पटहेरिया की 18 वर्षीय साबरा खातून तमकुहीराज स्थित एक महाविद्यालय से पढ़कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। पटहेरिया स्थित डायवर्जन के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद