फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मामला सुलझाने के लिए बीडीओ से की वार्ता

Mon, 16 Feb 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। तमकुही ब्लॉक के जोगिया सुमाली पट्टी गांव स्थित एएनएम सेंटर परिसर में सचिव के खिलाफ ग्राम प्रधान व समर्थक नौ फरवरी से अनशन कर रहे हैं। इस मामले में रविवार को सपा नेता राजन शुक्ला गांव एनएनएम सेंटर पहुंचे और बीडीओ से समाधान कराने के लिए वार्ता की। बीते नौ फरवरी को जोगिया सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद समर्थकों के साथ सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनशन पर बैठ गए थे। उनका आरोप है कि सचिव गांव में हुए विकास कार्यों का 40 लाख रुपये नहीं निकाल रहा है। आरोप यह भी है कि बिना उनकी जानकारी, कूटरचना कर 35 हजार रुपये भी सचिव ने निकाल लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें