फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर टहल रही महिला को ई रिक्शा ने टक्कर मारा

Sat, 28 Sep 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। ग्राम सभा सेमरा गांव की दो महिलाएं सड़क के किनारे शुक्रवार को देर शाम को टहल रही थीं। उधर से गुजर रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं घायल हो गईं। लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ई रिक्शा लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज-हाटा मार्ग के सेमरा गांव की 35 वर्षीय पूनम देवी पत्नी नरसिंह और 40 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी प्रमोद सड़क के किनारे टहल रही थीं। कप्तानगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ई-रिक्शा ने दोनों को टक्कर मार कर फरार हो गया। सड़क पर अचेत पड़ीं महिलाओं को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें