फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर में छह लोग, दो रेफर

Fri, 31 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। पडरौना मार्ग पर बुधवार की शाम ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ई-रिक्शा रामकोला से सवारियां लेकर पडरौना की ओर जा रहा था। इंद्रसेनवा गांव के मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। हादसे में मठिया खुर्द निवासी आजाद मिश्रा, खड्डा निवासी विनीता और पिटू, मटियरिया निवासी रमेश, दांदोपुर निवासी अश्वनी कुमार और सिंघाडी निवासी भीम बली घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रमेश और अश्वनी कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें