फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृषि बीज भंडार पर लगेगा ई-केवाईसी कैंप

Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडार परसिर में ई-केवाईसी कैंप का आयोजन होगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को किसानों के खाते में भेजी जानी है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की तरफ से सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से ई-केवाईसी कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से कैंप जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर दिनांक 24 से आयोजित किया जा रहे हैं। यदि किसी किसान की पीएम सम्मान निधि की किस्त प्राप्त नहीं हो रही हो, तो वे इन कैंपों में अपने आधार कार्ड के साथ पहुंचकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन



0

खादी ग्रामोद्योग की योजनाओं के प्रति किया जागरूक
पडरौना। खड्डा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम कृपाल यादव ने कहा कि शिविर में 80 युवाओं ने विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए आवेदन किया। इसके पूर्व परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संग्राम सिंह यादव, रामप्यारे कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, राजकुमार साहनी, केएम पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें