फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वृद्धाश्रम में मनाया गया रोटरी का स्थापना दिवस

Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रोटरी इंटरनेशनल का 119वां स्थापना दिवस विश्व रोटरी दिवस के रूप में शुक्रवार को वृद्धाश्रम में मनाया गया। वृद्धजनों को रोटरी के सदस्यों ने वॉकर भेंट किया, जिससे बुजुर्गों को चलने में सुविधा हो। केक काटकर रोटरी के सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि 23 फरवरी 1905 में स्थापित रोटरी क्लब सामाजिक सेवा के अपने उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए पूरे विश्व में मानव सेवा के प्रकल्पों को सतत संचालित कर रहा है। रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय गैर राजनीतिक, गैर धार्मिक स्वयंसेवी संस्था है। इस दौरान दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, डॉ. जेके पटेल, हसमुद्दीन अंसारी, अरुण कुमार मौर्य, अमरेंद्र नारायण सिंह, लतीफ अंसारी, हेमन्त गर्ग, वृद्ध आश्रम के प्रबंधक रागिनी रज्जु, विकास श्रीवास्तव, खालिद खान, आदिल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें