फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने हाटा में की चुनावी जनसभा

Tue, 02 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाटा में भाजपा जनसभा कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्वागत करते कार्यक्रर्ता
विज्ञापन
भाजपा सरकार भाषण नहीं, राशन देने का कार्य करती है: केशव प्रसाद मौर्या
विज्ञापन


सपा, बसपा गुंडों-माफिया की पार्टी, कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कराना गौरव की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सोमवार को हाटा के एक मैरेज हाल में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने चुनावी जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार विकास, सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। केंद्र में अगर स्पष्ट बहुमत की मोदी सरकार नहीं होती, तो भारत का कलंक अनुच्छेद 370 कश्मीर से नहीं हट पाता। भाजपा की सरकारें केवल भाषण देना नहीं, जनता को राशन और आवास देने का भी कार्य करती हैं।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकारों के कार्यकाल में गुंडों व माफियाओं का बोलबाला रहता था। जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनी है, तब से गुंडे-माफिया का क्या हाल है, यह आप सभी लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। 13 मई को सपा-बसपा गई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इसके पहले भी कई कई बार हाटा में आ चुके हैं। यहां की जनता ने कभी भी उन्हें निराश नहीं किया है।
जनसभा को हाटा के विधायक मोहन वर्मा, राजू मद्धेशिया, भाजपा नेता नंदकिशोर नाथानी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जिला प्रभारी रमेश सिंह, रितेश नाथानी, ज्ञान विक्रम सिंह, प्रतीक बरनवाल, नंदू सिंह, आनंद वर्मा, मुंशी सिंह आदि मौजूद थे। सभा का संचालन बाबूनंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें