फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एयरपोर्ट पर लगेगा डीवीओआर सिस्टम

Wed, 14 Jun 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में लगने वाले आईएलएस और डीवीओआर सिस्टम के लिए इंस्ट्रूमेंट पहुंच गए। मंगलवार की देर शाम एसडीएम ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और इसके बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


कुशीनगर एयरपोर्ट पर करीब 3.08 करोड रुपए से आईएलएस सिस्टम और 1.25 करोड़ रुपए की लागत से डीवीओरआर सिस्टम लगेगा। एयरपोर्ट पर रात में कोहरा और बारिश की वजह से फ्लाइट उतरने में दिक्कतें होती थीं। इसकी वजह से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके लिए ही आईएलएस सिस्टम और डीवीओआर लगाने की तैयारियां चल रही थीं। एयरपोर्ट की ओर से करीब 30 एकड़ अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित कर चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है। अब इंस्टूमेंट लगाने के लिए एयरपोर्ट पर आने शुरू हो गए हैं। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रशासन की तरफ से तैयारियां चल रही हैं। छह महीने के अंदर आईएलएस और डीवीओआर सिस्टम लगकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें