फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होमगार्ड को अधमरा कर पत्नी का बदमाशों ने लूटा जेवर

Wed, 14 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ढोरही गांव मे होमगार्ड के परिजनों से जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह।संवाद
विज्ञापन
- आधी रात को असलहाधारी बदमाशों ने दिया घटना काे अंजाम
विज्ञापन

- शोर सुनकर पहुंचे गांववाले तो फायरिंग करते हुए भागे बदमाश
- पुलिस का लूट से इंकार, एक कान का झुमका कहीं गिरने का दावा
- गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती होमगार्ड की हालत नाजुक
- मंगलवार की शाम को मौके पर पहुंचे एएसपी ने गांववालों से ली जानकारी, केस दर्ज नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। असलहाधारी बदमाशों ने आधी रात को ढ़ोरही गांव में उपद्रव मचाया। होमगार्ड को अधमरा कर उसकी पत्नी का जेवर लूट ले गए। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दिया। गंभीर रूप से जख्मी होमगार्ड का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार की शाम मौके पर पहुंचे एएसपी ने जानकारी ली।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव निवासी सुरेश मिश्र 48 होमगार्ड हैं। इनकी तैनाती जटहां बाजार थाने पर है। इनका मकान गांव से बाहर है। सोमवार रात करीब 2 बजे वह लघुशंका करने घर से बाहर निकले थे। दरवाजे पर करीब दस असलहाधारी बदमाश पहुंचे और होमगार्ड को गाली देने लगे। शोर सुनकर उनकी पत्नी निर्मला 45 अपने घर से बाहर निकलीं तो बदमाश उनके गले, नाक, कान का जेवर लूट लिए। होमगार्ड ने लूटपाट का विरोध किया तो रॉड और डंडे से उनकी पिटाई कर दिया। शोर सुनकर गांववाले दौड़े तो बदमाश फायरिंग करते हुए खेत के रास्ते भाग निकले। खून से लथपत हालत में रात को ही ग्राम प्रधान के बेटे सोनू के साथ गांववाले होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाए और पुलिस को सूचना दिया। गंभीर हालत बताते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन घरवाले होमगार्ड को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पांच घंटे बाद गांव में थानेदार पहुंचे और गांववालों से घटना की जानकारी ली। वहीं मंगलवार की शाम को पहुंंचे एएसपी रितेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांववालों ने फायरिंग और होमगार्ड की पत्नी के साथ लूट की बात कही, लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना सही है, लेकिन होमगार्ड का कुछ लोगों से जमीन का भी विवाद चलता है। आशंका जताई जा रही है कि उसी को लेकर विवाद हुआ हो, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



वर्जन
- मैं घटनास्थल पर गया था। होमगार्ड के साथ बदमाशों ने मारवीट की है। दो राउंड फायरिंग होने की बात गांव वालों ने बताई। होमगार्ड का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। पुलिस टीम को घटना की जांच के लिए लगाया गया है। भूमि विवाद का भी मामला सामने आ रहा है। तहरीर नहीं मिलने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
रितेश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें