फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध मंदिर मार्ग पर लगाए जाएंगे कूड़ेदान, स्वच्छ दिखेगा कस्बा

Wed, 31 Dec 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नए साल पर बुद्ध नगरी को गंदगी से मुक्त कर चमकाने के लिए कूड़ेदान का तोहफा मिलेगा। यह मुख्य प्रवेश द्वार से बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप तक स्थापित किया जाएगा। मौजूदा समय में इन्हें लगाने के लिए खोदाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इससे बुद्ध मंदिर मार्ग पर चिह्नित स्थलों पर लगने के बाद लोग उन्हीं में अपने कूड़े-कचरे डाल सकेंगे। नगरपालिका कुशीनगर स्वच्छता रैंंकिंग में अव्वल स्थान हासिल करने के लिए कुछ बेहतर करने में जुटा हुआ है। इसके लिए वार्डों में कूड़ेदान का उचित प्रबंध कर रहा है। इस कड़ी में वार्ड नंबर-21 बुद्ध नगरी और वार्ड नंबर-20 शहीद भगत सिंह नगर में 50 कूड़ेदान लगाने का काम चल रहा है।
इसके लिए पालिका सड़क के किनारे चिह्नित स्थलों पर खोदाई काम भी आरंभ कर दिया है। ये कूड़ेदान आकर्षक और स्टील के बने हुए हैं। जिसमें वार्डवासी व दुकानदार अपने घरों का कूड़ा-कचरा सूखे व गीले लिखे कूड़ेदान में डाल देंगे। डोर टू डोर जाने वाले कचरा ढोने वाले वाहनों से उसे ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

बुद्ध नगरी के सभासद केशव सिंह ने कहा कि कूड़ेदान लगने से लोगों को अपने कूड़े-कचरे को रखने में सहूलियत मिल जाएगी। जिसका निस्तारण भी हो जाएगा। इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि नए साल पर कुशीनगर को चमकाने का काम चल रहा है। यहां नए साल पर एक जनवरी को होने वाली भीड़ के मद्देनजर लाइट, साफ-सफाई व हर छतिग्रस्त सामानों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें