फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राहगीरों की आंखों में पड़ रही निर्माधीन सड़क की धूल

विज्ञापन
पटहेरवा दर्जिया नवनिर्मित सड़क पर पानी नही डालने से उड रही धुल।संवाद
विज्ञापन
समउर बाजार। नवनिर्मित सड़क मार्ग पर छोटी गिट्टी डाल लेबल करने के बाद कभी भी कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क पर पानी नहीं डालने से धूल उड़ रही है। इससे सामने से आ रहा वाहन दिखाई ने देने से हादसे की आशंका बनी रहती है। उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों की आंख में धूल पड़ने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-28, पटहेरवा से निकलकर दर्जनों गांवों को जोड़ते हुए दर्जिया तक जाने वाली निर्माणाधीन सड़क पर धूल उड़ रही है, क्योंकि सड़क पर जमी धूल पर पानी नहीं डाला जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगभग बीस दिन पूर्व कार्यदायी संस्था ने छोटी गिट्टी डाल कर बराबर तो कर दिया, लेकिन उस पर पानी नहीं डाला, जिससे दो पहिया वाहन चालक फिसल कर गिर रहे हैं और जख्मी हो रहे हैं। जब भी सड़क पर कोई दो पहिया या चार पहिया वाहन गुजरता है तो धूल उड़कर लोगों की आंखों में पड़ती है।

क्षेत्र के अनिल गुप्ता, कन्हैया पांडेय, उमर उर्फ सद्दाम हुसैन, राजेश मिश्रा, नईम अहमद, शिव प्रसाद, झुन्ना, सेराज अहमद आदि ने सड़क पर पानी गिराने व गिट्टी दबाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें