मथौली। कस्बा के एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर मथौली के सीएचसी मार्ग के आसपास संचालित मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं के बिक्री होने की शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को असिस्टेंड कमिश्न ड्रग गोरखपुर ने मंगलवार को जांच की। उनकी जांच में नशीली दवा तो नहीं मिली बल्कि एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस एक्सपायर्ड मिला। मंगलवार को जांच करने पहुंचे असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग पूरन सिंह कस्बा के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र मार्ग स्थित रस्तोगी मेडिकल स्टोर की जांच की। वहां कोई नशीला दवा नहीं मिली। उसके बाद वे उत्तीम मेडिकल स्टोर की जांच किए। यहां उसके लाइंसेस की वैधता समाप्त मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए असिस्टेंड कमिश्नर ड्रग ने दुकानदार को एक हफ्ते के भीतर लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की चेतावनी दी।