हाटा। पंचायत के रिक्त पदों के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए।इस
दौरान सुकरौली ब्लाक के लिए ग्राम पर प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों ने
नामांकन पत्र जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुए आरओ के खिलाफ नारेबाजी की।
सुकरौली
विकास खंड का गांव चिलुआं में ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति के लिए
आरक्षित है और वर्तमान समय में रिक्त है।रविवार को सुकरौली ब्लाक पर पंचायत
के रिक्त पदों के लिए नामांकन दाखिल किया जा रहा था। चिलुआ के ग्राम
प्रधान पद के लिए कुल पांच पर्चों की बिक्री हुई थी।
इनके से दो
नामांकन पत्र दाखिल हो गए। उधर, ब्लॉक परिसर में नन्दनी, गिरिजा और
प्रियंका और उनके समर्थकों ने यह आरोप लगा कर शोर मचाना शुरू कर दिया कि
आरओ उनका नामांकन पत्र नहीं ले रहे हैं। इन लोगों ने एसडीएम हाटा को फोन से
शिकायत भी की।
इस संबंध में आरओ सुकरौली बीके वर्मा ने बताया कि इन
लोगों का नाम वोटरलिस्ट में नहीं है। इसके चलते नामांकन पत्र जमा नहीं
किया गया। उनका कहना था कि वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए किए गए
आवेदन पत्र की छाया प्रति के साथ ये लोग नामांकन दाखिल करने आए थे।