फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोंगे में डाला गन्ना, शुरू हो गई पेराई

Thu, 30 Nov 2017 11:29 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पेराई सत्र शुरू होने के दौरान मौजूद रहे डीएम। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
सेवरही/तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन बृहस्पतिवार को विधिवत पूजा पाठ के पश्चात डोंगे मे गन्ना डालकर किया गया। इस दौरान मौजूद क्षेत्र के गन्ना किसानों से अगेती व स्वीकृत प्रजाति के ही गन्ना की बुवाई करने तथा मिल की तरफ से भेजी जाने वाली तौल पर्ची की तारीख के अनुसार गन्ना लेकर आने की अपील की गई।
विज्ञापन


सुबह पेराई सत्र का शुभारम्भ डीएम आंद्रा वामसी, चीनी मिल के अधिशासी निदेशक शेर सिंह चैहान, पूर्व विधायक डा.पीके राय व जगदीश मिश्र, एसडीएम गुलाबचंद्र, जनरल मैनेजर बीएल विजय, गन्ना महाप्रबंधक शरद सिंह, अजय तिवारी, अजय राय आदि ने पूजा के बाद डोंगे में गन्ना डालकर किया। इस अवसर पर डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों और गन्ना किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवरही के इस एक मात्र इस उद्योग का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए मिल और किसानों के बीच परस्पर सहयोग बहुत जरूरी है। 

 इस दौरान गन्ना समिति के सचिव डा. पीएन पांडेय, पूर्व चैयरमैन सुरेंद्र राय, गन्ना प्रबंधक पीएन शाही, एलके पालीवाल, लल्लन गिरी, जेएन भौमिक, दिलीप मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, मजदूर नेता प्रेमशंकर सिंह, अरविंद सिंह पटेल, अवधेश राय, सुजीत यादव, भूपेंद्र राय, अश्विनी राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स--
‘स्वीकृत प्रजाति का गन्ना कराएं तौल’
चीनी मिल के अधिशासी निदेशक शेर सिंह चैहान ने चीनी मिल की ओर से गन्ना किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इस मिल क्षेत्र में 36 गन्ना क्रय केंद्रों की मंजूरी मिली है। इन सभी क्रय केद्रों को चालू कर दिया गया है। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा और स्वीकृत प्रजाति का गन्ना तौल के लिए लेकर आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें