मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव में बृहस्पतिवार की भोर में अनियंत्रित होकर मिट्टी लदा डंपर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा।
लोगों के मुताबिक चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से डंपर को निकाला गया। करीब दो घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही।
सूरजनगर की तरफ से डंपर मिट्टी लादकर जिला जेल निर्माण में ले जा रहा था। भोर में करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर खेसिया गांव के पास पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। गनीमत यह रही कि चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली।
आसपास के लोगों का कहना था कि पुलिया के पास डंपर को मोड़ते समय अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद जेसीबी से नहर से डंपर को बाहर निकाला गया। पुलिया का एक तरफ की रेलिंग पूरी तरह टूट गई है और अब काफी खतरनाक भी हो गया है।