पडरौना। आंधी-बारिश के बीच मेन लाइन में फाल्ट के कारण रविवार को शहर के साथ करीब 200 गांवों की बिजली सप्लाई पांच घंटे ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण रविवार को दोपहर करीब 11:40 बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर 2:35 बजे सप्लाई बहाल हुई तो इसी के साथ पांच मिनट बाद ही फिर बिजली चली गई। 10 मिनट बाद आई तो फिर 15 मिनट बाद चली गई। इस तरह बार-बार ट्रिपिंग होती रही। दोपहर करीब तीन बजे कसया से आने वाली मेन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया जिससे फिर बिजली गुल हो गई। शायं करीब पांच बजे बिजली की सप्लाई बहाल हो सकी। शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक (महाराणा प्रताप चौक) आदि मोहल्लों और गांवों की बिजली पहले तीन घंटे फिर दो घंटे गुल रही। लंबे समय तक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनवर्टर तक जवाब दे गए।