कसया। थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीप नगर निवासी मां-बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दिए तहरीर में कुड़वा दिलीप नगर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि 25 मार्च की शाम करीब सात बजे उनकी मां दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय गांव के ही संजय सिंह, कनकलता और शौर्य प्रताप सिंह उनके दरवाजे पर आकर मारपीट करने लगे। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।