फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करवा चौथ पर गुलजार हुए बाजार, खरीदारी में मशगूल रहीं सुहागिनें

Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।-
विज्ञापन

श्रृंगार, कपड़े व ज्वेलरी की दुकानों पर दिखीं महिलाओं की भीड़
कल मनाया जाएगा करवाचौथ का त्योहार

वाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सुहागिनों के त्योहार करवाचौथ को लेकर नगर का बाजार गुलजार हो गया है। त्योहार की आहट से ब्यूटी पार्लरों में बहार आ गई है। आभूषण बाजार में गहनों, साड़ी की दुकानों पर चमक और श्रृंगार प्रसाधन स्टोर पर रंग-बिरंगी चूड़ियां नवविवाहिताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिए पार्लर पर एडवांस बुकिंग हो रही है। कपड़ों की दुकान पर साड़ियों व लहंगों की बिक्री भी बढ़ गई है। बुधवार को सुहागिनें करवाचौथ है। महिलाएं इसकी तैयारी को को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
नगर के धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन बाजार, गुदरी बाजार के आसपास के दुकानदार बताते हैं कि इस बार बाजार में डिजाइनर साड़ियां, गुजराती हस्तकला से सजे करवे, चूड़ियों से लेकर काॅस्मेटिक के नियॉन शेड्स की काफी मांग है। इन दुकानों पर महिलाएं और युवतियां मनपसंद सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। पूजा की थाल सजाने के लिए सामग्री की खरीदारी बीते दो से तीन दिन से चल रही है।
विज्ञापन


0000000
पीतल की थाली, सजावटी करवे की मांग
बर्तन व्यवसाई मंगल प्रसाद बताते हैं कि करवाचौथ पर पूजा के लिए स्टील, पीतल, तांबा और कांसे के सजावटी करवे और लोटे की मांग ज्यादा है। मिट्टी के सादे करवों के साथ पीतल के करवों की भी बिक्री भी बढ़ी है। फूल विक्रेताओं से करवाचौथ पर सुबह पूजा के लिए ताजे फूल के लिए एडवांस बुकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


00000000

कुंदन और लाख की चूड़ियां बनी पहली पसंद
धर्मशाला रोड पर श्रृंगार के दुकानदारों ने बताया कि करवाचौथ पर कुंदन रजवाड़ा, अमेरिकन डायमंड, लाख की चूड़ियों को महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू है। अमेरिकन डायमंड करीब 450 रुपये और लाख की चूड़ी 150 रुपये से शुरू हैं। जोधपुरी पायल और बिछिया के साथ चांदी के करवे की भी मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें