पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम एक युवक नशे में धुत होकर परिजनों के साथ मारपीट कर आगजनी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई।
थाना क्षेत्र के करमैनी डीह गांव निवासी एक युवक बुधवार की शाम नशे में धुत होकर परिजनों साथ मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद वह घर में आग लगाने का प्रयास भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक अपनी कई जमीन बेच चुका है। इसको लेकर उतनी पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम भी मारपीट करने लगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की नशे में धुत युवक अपनी पत्नी और अन्य परिजनों साथ विवाद कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद