फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तेरह वर्षीय आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाली दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा साइकिल से विद्यालय से घर जा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक बाइक से उसे ओवटेक कर रोक दिया। इसके बाद जबरन एक गन्ने के खेत में दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे थे। छात्रा शोर मचाने पर पहुंचे राहगीरों ने छात्रा को अरोपियों से मुक्त कराते हुए पुलिस और परिजनों को जानकारी दी।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आरोपियों की बाइक कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें