फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की तरफ गए व्यक्ति की गंडक नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की तरफ गए व्यक्ति की गंडक नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

छितौनी। बुधवार को गंडक नदी के सालिकपुर दियारा में खेत की तरफ गए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पथलहवा टोला निवासी लालबहादुर (50) पत्नी और बच्चों के साथ सलिकपुर दियारा में धान काटने गया था। परिवार के लोग धान काटने लगे। दोपहर बाद लालबहादुर छितौनी-बगहा रेल पुल के पश्चिम नोज के पास अपने दूसरे खेत में हो रहे कटान को देखने चले गए। काफी देर तक लालबहादुर खेत में वापस नहीं लौटे तो पत्नी अपने बच्चों के साथ उन्हें खोजने लगी। कटान स्थल के समीप पहुंची तो नदी में मिट्टी से दबे लाल बहादुर का शव देखकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर दियरा में कार्य कर रहे अन्य लोग पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे खड्डा थाने के सालिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी पीके सिंह, कांस्टेबल प्रेमशंकर, राहुल यादव, राघवेंद्र मिश्रा आदि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कटान देखते वक्त वे अड़ार गिरने की वजह से नदी में गिरकर डूब गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें