फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय पोखरे में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते समय पोखरे में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

हाटा। क्षेत्र के सतपोखरिया में शनिवार की शाम को पोखरे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि गोरखपुर के पिपराईच थाना क्षेत्र के पता गांव निवासी 12 वर्षीय अलाउद्दीन पुत्र रोजन ननिहाल में सतपोखरिया में रहता था। दिव्यांग नाना महमूद की देखरेख करता था। गांव- गांव घूम- घूम कर गाना गा कर भोजन का इंतजाम करता था। शनिवार को गांव के कुछ साथियों के साथ पोखरे में नहाने गया था। उसी दौरान गहराई में चले जाने से डूब गया ओर उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद गांव के लोग पहुंच गए और ढूंढ कर उसे बाहर निकाले,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगो ने बताया कि बचपन में ही अलाउद्दीन के माता- पिता का स्वर्ग वास हो गया था। उसके बाद वह वह अपनें दिव्यांग नाना के साथ रहता था। उसकी मौत से अंधे नाना का रो- रोक बुरा हाल था। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे। लोग यहीं कह रहे थे कि उसके अंधे नाना का सहारा कौन करेंगा,यह समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक घायल
रामकोला। क्षेत्र के डम्मर छपरा गांव के सामने शुक्रवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर पलट गया। जिसमें चालक दब गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और चालक को बाहर निकाला। लोगों ने घायल चालक को सीएचसी रामकोला भेजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश रात में ट्रैक्टर लेकर लौट रहे थे। डम्मर छपरा गांव के सामने मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित हो गया और फिर सड़क पर ही पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक दिनेश दब गए। जिन्हें मौके पर जुटे लोगों ने बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें