फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्रोन की दहशत, लाठी-डंडा लेकर रात में पहरा दे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली और जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों ड्रोन उड़ने से दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण अब रात में जागकर लाठी-डंडा लेकर पहरा देने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव और माघीकोठीलवा के धूमनगर में चोरों की अफवाह से लोग पूरी रात अलर्ट रहे। जरार में तीन संदिग्ध चोरों को देख मचाया हंगामा मचा रहा। हालांकि अफवाह उड़ने के बाद मौके पर कुछ नहीं दिखा। माघी कोठिलवा गांव के धूमनगर में भी चोरों के आने की झूठी अफवाह से लोग परेशान रहे।
ग्रामीणों ने रात 11 बजे से लगातार तीन से चार ड्रोन उड़ते हुए भी देखे। एसओ आलोक यादव ने कहा कि जहां से सूचना मिलती है, पुलिस टीम उस क्षेत्र में तत्काल पहुंच रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। लोग अफवाह पर ध्यान न दे, कोई सूचना हो तो पुलिस को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें