फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 09 Sep 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आने वाले लोगों पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग में ऐसे ही 70 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी है। बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
विज्ञापन

यातायात नियमों को तोड़कर बिना फिटनेस, परमिट, टैक्स, पांच से अधिक चालान और लगातार हादसों में शामिल वाहन अब सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे। ऐसे वाहनों के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।
इन वाहनों की पूरी हिस्ट्री तैयार की जा रही है। हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वाहन का सत्यापन करने के लिए पुलिस की ओर से विभाग को सूचना दी जाती है। वाहन का स्वामी कौन है। इसके अलावा यातायात पुलिस व परिवहन विभाग वाहनों के चालान और जब्त की कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

इसलिए दोनों स्तर से डाटा लेकर चालक, स्वामी और वाहन का पूरा रिकॉर्ड अलग से तैयार किया जा रहा है। इस डाटा को ऑनलाइन किया जाएगा। ऐसे ही 70 के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी है। इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होने के बाद वे लोग वाहन नहीं चला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें