पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बिहार की तरफ से आ रहे एक कंटेनर और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें कंटेनर के चालक का दाहिना पैर कट गया, जबकि उसका दूसरा पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने घायल को एनएचएआई के एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार की ओर से एक कंटेनर अपनी लेन में तमकुहीराज की ओर जा रहा था। अभी सलेमगढ़ पेट्रोल पंप के पहुंचा ही था कि तेल लेने के लिए चीनी लदा ट्रक अपना लेन छोड़कर दूसरे लेन में जा रहा था। उसी दौरान इन दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें चीनी लदे ट्रक का चालक हल्का जख्मी हो गया, लेकिन वह वहां से भाग गया। वहीं कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चीनी लदे ट्रक में फंस गया।
कानपुर के गांव चक्रधरपुर निवासी 30 वर्षीय चालक महेश प्रसाद भी में फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों की मदद से उन्हें कंटेनर से बाहर निकाला। उनका दाहिना पैर कट कर अलग हो चुका था, जबकि बायां पैर टूट गया था।