फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सार्वजनिक रास्ते के विवाद में परिवार को पीटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चे को विद्यालय छोड़ने जा रही थी महिला को गाली देने से बिगड़ी बात
विज्ञापन

- चार की हालत गंभीर, एक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया
- रामकोला के बसडीला गांव में शुक्रवार सुबह हुई घटना

रामकोला। बसडीला गांव में शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रास्ते के विवाद में दबंगों ने पूरे परिवार को लाठी-डंडे से पीट दिया। पिटाई से तीन महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक महिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

रामकोला के बसडीला गांव के निवासी हृदय शंकर मिश्र के परिवार की महिला रुचि मिश्रा हिमांशु नाम के बच्चे को शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रास्ते से विद्यालय छोड़ने जा रही थीं। गांव के रामाश्रय विश्वकर्मा व सुशील विश्वकर्मा को महिला जाते देख भड़क गए। आरोप है कि दोनों रुचि से विवाद करने लगे। महिला ने इसका बिरोध किया तो रामाश्रय विश्वकर्मा और सुशील विश्वकर्मा अपने परिजनों के साथ मिलकर हदय शंकर मिश्रा के परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में हृदय शंकर मिश्र, रुचि मिश्रा, ज्योत प्रकाश मिश्र, संगीता मिश्रा, विनीता देवी और अभिनव मिश्रा घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें लेकर परिजन रामकोला सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रुचि मिश्रा, ज्योत प्रकाश मिश्र, हृदय शंकर मिश्रा तथा संगीता देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों में संगीता देवी की हालत ज्यादा खराब देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। परिवारवालों का कहना है कि रास्ते को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। इस घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाना प्रभारी संजय कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें